Sunday, 11 August 2013

गम के तारों ने.....

गम के तारों ने बुन डाला, मेरे मन का ताना बाना

आंसू दर्द जलन पीडा से है मेरा सम्बन्ध पुराना


 

कल तक मैं सबसे बेह्तर था आज बुरा हूँ दुनिया से

अब टूटेगा तार सांस का क्या बहार है क्या वीराना

 

दर्द बढा जब हद से आगे, पहुँच गया हूँ मैखाने में

साकी ने ही मुझको जाना, मेरे जख्मों को पहचाना

 

आज अँधेरी मेरी दुनिया, दूर बहुत है दूर उजाले

मुझको सांसों की गाड़ी पर पड़ा लाश का बोझ उठाना

 

कितने दिन और कितनी रातें, सावन आँखों में बरसा है

अब मैं हंसना भूल गया हूँ, मैं बंजारा मैं बेगाना

रचित पुस्तक ‘गजल वाटिका’ से…….


ले गई मेरी....

ले गई मेरी हर खुशी आँखें|

मेरे बारे में सोचती आँखें||


 

उसकी आँखों में आँखें मत डालो,

छीन लेती हैं रोशनी आँखें|

 

मेरी आँखों का सच न पड़ जाए,

उसकी खत की एबारती आँखें|

 

सुर्ख होते हैं किसके लान के फूल,

खून रोती है कौन सी आँखें|

 

शाम बुनती है रेशमी सपने,

सुबह करती है ख़ुदकुशी आँखें|

 

एक मुद्दत के बाद उभरा तो,

मुन्तजिर फिर मिली वही आँखें|

 

मेरा बातिन मुझे डराता है,

बंद करते ही जाहिरी आँखें|

 

कौन हीरा है कौन पत्थर है,

ये बताएंगी जौहरी आँखें|

रचित पुस्तक ’ एक युद्ध शेष ‘ (ड्रामा) से…..


तुमको शीशागरी.....

तुमको शीशागरी नहीं आती|
यूँ कहो जिंदगी नहीं आती|


एक हवेली की ओट पड़ती है,
मेरे घर रौशनी नहीं आती|

अपने अश्कों को रायगा न करो,
पत्थरों में नमी नहीं आती|

हम हमेशा दुआएं देते है,
क्या करें दुश्मनी नहीं आती|

रोज मिलते हो कैसे मिलते हो,
फासले में कमी नहीं आती|

मैंने देखा था आइना एक दिन,
अब किस पे हंसी नहीं आती|
रचित पुस्तक ’ एक युद्ध शेष ‘ (ड्रामा) से

मतवाला झूट पे बताओ.....


मतवाला झूट पे बताओ क्या लिखूं कविता|
जो है यथार्थ वास्तव में दीखता नहीं||
-०-
घंटो में चाहते थे मिनटों में बँट गए|
आँख है सलामत मगर दीखता नहीं||
-०-
अब अन्धकार से चिराग डरने लगा है|
सब स्वार्थ में परमार्थ कहीं दीखता नहीं||
-०-
दुनिया की ठोकरे मिलती रही हमें|
नैनों में लिए प्रेम कोई दीखता नहीं||
-०-
जिसको भी सहज सरल सरस देखने लगा|
वह बन गया कठोर तरल दीखता नहीं||
-०-
दिनरात लुट रहा हूँ लोग लूट रहे हैं|
बचने का कारगर उपाय दीखता नहीं||

राजीव मतवाला रचित पुस्तक:- ‘ गजल वाटिका ‘  से


शब्द में अर्थ का.....

शब्द में अर्थ का व्याकरण चाहिए|
सिर्फ भाषण नही आच्ररण चाहिए||



शब्द में जो बदलकर नया अर्थ दे,
भावों को इस तरह की शरण चाहिए|

फूल बनकर जो सबको सुवासित करे,
इस तरह सबका अन्तःकरण चाहिए|

समयधारा में बहने से जो रह गया,
मर्मतट जोड़ने को चरण चाहिए|

प्राण की रेत पर स्नेह की बूँद से,
सींचने को धरा ओसकण चाहिए|

चाह स्वतंत्रता की थी गुलामी मिली,
देश में आज जन जागरण चाहिए||

राजीव मतवाला रचित पुस्तक:- ‘ गजल वाटिका ‘  से


Saturday, 10 August 2013

हर समय वे....


हर समय वे दुलारे गए|
एक हम ही तो मारे गए|
हमको मझधार में भेजकर,
वे किनारे किनारे गए|
लव कहकर जब पुकारा उन्हें,

आँखों से करके इशारा गए|

प्यार का एक झोंका....



प्यार का एक झोंका दर्द जगा गया है|
मेरे आँखों में पड़ा पर्दा वो हटा गया है|
गुजरा हुआ वक्त अब याद आने लगा,
लम्हों में न होंगे हम वो जता गया है....